Search This Blog

Monday, 9 July 2018

कनाडा जाकर संस्कृत में पत्र वाचन करेगी हमारी शिखा राजपुरोहित

बीकानेर

कनाडा के वैनकुंअर में आयोजित 17 वें विश्व संस्कृत सम्मेलन में बीकानेर की शिखा राजपुरोहित को पत्रवाचन के लिए आमंत्रित किया गया है। 9 से 16 जुलाई तक आयोजित विश्व संस्कृत सम्मेलन के दौरान शिखा राजपुरोहित कश्मीर में शैविज्म विषय पर अपना शोधपरक पत्रवाचन प्रस्तुत करेगी। महारानी स्कूल में पढ़ी और वर्तमान में दिल्ली में अध्ययनरत रहते हुए पीएचडी कर रही शिखा राजपुरोहित द्वारा संस्कृत भाषा के विभिन्न विषयों पर आलेख लिख चुकी है। वहीं संस्कृत भाषा में ही कश्मीर में शैविज्म विषय पर अपना शोध कर रही है।

No comments:

Post a Comment