Search This Blog

Monday, 25 June 2018

बिजरोल खेड़ा में खुलेगा राजपुरोहित समाज का गुरुकुल समाज के बच्चे लेंगे उच्च शिक्षा

बिजरोल खेङा

निकटवर्ती बिजरोल खेड़ा स्थित श्री  खेतेश्वर भगवान मंदिर में रविवार को ट्रस्ट पदाधिकारियों व राजपुरोहित कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई जिसमें डाः वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज के आदेशानुसार बिजरोल खेड़ा में गुरुकुल की स्थापना करने की सहमति बनी। महामंत्री धुखाराम  राजपुरोहित ने बताया कि बिजरोल खेड़ा में गुरुकुल इसी सत्र से प्रारंभ किया जायेगा, जिसमें बिजरोल खेड़ा समेत आस-पास के समाज के बच्चों को संस्कारित शिक्षा मिल पाएगी । इस अवसर पर गुरुकुल के विधिवत संचालन हेतु शिक्षा समिति की स्थापना भी की गई। बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नगराज खिरोड़ी, आशाराम देवड़ा, भैराराम दांता, तगाराम दांता, सांवलाराम रणोदर, शांतिलाल जाजुसण, जोगाराम चितलवाना व कनकराज सिवाड़ा समेत समाजबंधु मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment