Search This Blog

Monday, 25 June 2018

स्वामी श्री आत्मानंद महिला शिक्षण संस्थान के रघुनाथसिंह राजपुरोहित अध्यक्ष नियुक्त

फालना

स्वामी श्री आत्मानंद महिला शिक्षण संस्थान खीमेल के प्रथम चुनाव रविवार को निंबेश्वर महादेव मंदिर स्थित राजपुरोहित समाज धर्मशाला में चुनाव अधिकारी विशनसिंह बिकरलाई व बाली महाविद्यालय प्राचार्य आईदानसिंह फालनागांव के सान्निध्य में आयोजित हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत एसडीएम रघुनाथसिंह राजपुरोहित शिवतलाव को अध्यक्ष चुना गया। संस्थान अध्यक्ष रामसिंह विंगरला ने बताया कि चुनाव में राजपुरोहित समाज के 484 सदस्यों में से 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निंबेश्वर महादेव मंदिर स्थित समाज भवन में अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सेवानिवृत आरएएस अधिकारी रघुनाथसिंह राजपुरोहित को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुनाथसिंह राजपुरोहित ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वक्तावरसिंह राजपुरोहित फालनागांव, नारायणसिंह मांडल, भंवरसिंह पराखिया, सुरेश राजपुरोहित बारवा, करणसिंह राजपुरोहित, पृथ्वीसिंह बारवा, रूपसिंह सेसली, जयरूपसिंह फालनागांव, जीतेंद्रसिंह विंगला, शैतानसिंह वरकाना, भोपालसिंह ढालोप, मुकेशसिंह प्रेमसिंह सोनाणा, प्रेमसिंह सांडेराव, हरिसिंह बारवा, गजेंद्रसिंह मादा सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment