अजमेर
तबादले की अर्जी लेकर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के निवास पर रविवार को एक शिक्षक पहुंच गया। देवनानी की गैर मौजूदगी में उनके पीए ने शिक्षक की अर्जी तो ले ली थी, लेकिन शिक्षक राज्य मंत्री देवनानी से मिलने की गुजारिश को लेकर उनके निवास पर ही बैठ गया। काफी देर समझाइश के बावजूद जब शिक्षक नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी ओल पर गंज थाना पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शिक्षक को बलपूर्वक वहां से हटा दिया। गंज थाना प्रभारी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार जोधपुर में तैनात शिक्षक गंगासिंह राजपुरोहित रविवार को तबादले संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी के निवास में पहुंचे थे। उन्होंने पीए से राज्यमंत्री से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की।
पीए ने व्यस्तता का हवाला देते हुए राजपुरोहित से काम पूछा और उनसे तबादले की अर्जी लेकर राज्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन गंगासिंह राजपुरोहित राज्यमंत्री से मिलने की जिद करते हुए वहीं बैठ गया। राजपुरोहित का कहना था कि वह कई बार चक्कर पर चक्कर लगा चुका है, वह मंत्री से इस बार मिलकर ही जाएगा। इस बात को लेकर राजपुरोहित की पीए और अन्य लोगों से तकरार भी हो गई। सूचना मिलने पर गंज थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और राजपुरोहित को बलपूर्वक हटाया गया ।
No comments:
Post a Comment