Search This Blog

Wednesday, 20 June 2018

स्वतंत्रता सेनानी व सुमेरपुर के प्रथम सरपंच राजगुरु की 56वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट बाएं- लक्ष्मण सिंह राजपुरोहितP

सुमेरपुर

स्वतंत्रता सेनानी व सुमेरपुर के प्रथम सरपंच बाबूलाल जी राजगुरु राजपुरोहित की 56वीं पुण्य तिथि पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत राजगुरु सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। इस अवसर पर राजगुरु के पुत्र जवाहरलाल राजगुरु ने सभी को संबोधित करते हुए उनके जीवन परिचय के बारे में बताया कि और कहा कि उन्होंने किसानों मजदूरों  व अामजन के हितों को लेकर कई कार्य किए। कही बार जेल भी गये। वहीं नगर पालिका सहवृत सदस्य व मन की बात जिला प्रमुख एडवोकेट गणपत सिंह राजपुरोहित ने उनके बताए आदर्शों पर चलने की अपील की। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों की ओर से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजगुरु के पड़पौत्र जगदीश राजगुरु ने बताया कि इस अवसर पर जवाहर राजगुरु, एडवोकेट गणपत सिंह राजपुरोहित, महेश दवे, नरेंद्र पुरोहित, मदन सिंह पुराड़ा, गोविंद सिंह राजगुरु, सरपंच मांगीलाल मालवीय, मुकेश भाटी, दीपक भाटी, छत्रपाल सिंह, प्रवीण देवड़ा, डूंगर सिंह पुराड़ा, विजय माली, जितेंद्र सिंह राजपूत, मदनलाल ओढ़, पंडित अशोक व्यास, हिमांशु देवड़ा, चेतन मेवाड़ा और चंद्र प्रकाश गहलोत समेत कई नागरिक मौजूद थे।

सुमेरपुर. स्वतंत्रता सैनानी राजगुरू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करते नागरिक।

No comments:

Post a Comment