Search This Blog

Friday, 5 May 2017

राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब की क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता मे असावा की टीम हुई विजय

राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में सिरोही स्थित अरविंद पैवेलियन में आयोजित तीन दिवसीय राजपुरोहित प्रीमियर लीग सीजन - 4 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शाम 6 बजे समापन हो गया। जिसमें दण्डी स्वामी देवानंद महाराज का सानिध्य रहा। आयोजन कमेटी के जीवन राजपुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 मई को हुआ था।

प्रतियोगिता में सिरोही - जालोर जिले से सिरोही, वराडा, मनोरा, देलदर, रायपुरिया, भेटाला, असावा, वलदरा, धान्ता, चडुआल, भटाना, सियाणा, मण्डवाडा, मामावली और सवणा गांवों की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 12 लीग मैच दूसरे दिन 8 लीग मैच 4 क्वार्टर मैच हुए। जिसमे आशापुरा वारियर्स देलदर, मनोरा सुपर किंग, असावा स्टार्स बजरंग फाइटर क्लब वराडा की टीमों सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच मनोरा सुपर किंग असावा स्टार्स के बीच हुआ। जिसमें असावा स्टार्स विजेता और मनोरा सुपरकिंग उप-विजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, प्रताप पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, जयगोपाल पुरोहित, सुरेश बावली और कन्हैयालाल के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान कानाराम मनोरा, छगन वराडा, गोपाल वराडा, दिनेश रायपुरिया, भरत मनोरा, कैलाश चडुआल, ईश्वर बावली, अक्षय, आकाश, भूरमल मौजूद थे। प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ी जसवंत राजपुरोहित ने सिरोही टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment