Search This Blog

Friday, 5 May 2017

एक पैर से है विकलांग फिर भी अच्छे अच्छो को कर सकता है पस्त, क्रिकेट खिलाड़ी जसवंत राजपुरोहित

यह जनाब क्रिकेट खिलाड़ी है इनके हुनर आगे हर कोई मस्त,
सचिन जहीर को भी कर सकता है रोमांचित
सिरोही. । सिरोही में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जसवंत को देखकर हर कोई अचंभा कर रहा है। जसवंत के एक पैर नहीं है, फिर भी उसकी बॉलिंग का सामना करना अच्छे से अच्छे बेट्समैन के लिए मुश्किल खड़ी कर देता है। जहां वो बल्लेबाजी में माहिर है, वहीं बॉलिंग में भी अव्वल है। इस हुनर में उसकी विकलांगता आड़े नहीं आती है। इस खिलाड़ी की बेटिंग और बॉलिंग यदि सचिन और जहीर खान देख ले तो एक बार वे भी रोमांचित हो जाए।
दरअसल, क्रिकेट फिजिकल फिटनेस का खेल है और क्रिकेट जगत मे लोहा माना जाता है कि जो व्यक्ति फिट है, वही इसे बेहतर खेल सकता है।
लेकिन इस धारणा को नकारते हुए सिरोही में एक पैर से विकलांग दिव्यांग जसवंत राजपुरोहित पूरी तरह से फिट खिलाडिय़ों के साथ न केवल खेलता है, बल्कि अच्छी खासी बेटिंग करने के साथ साथ फास्ट बॉलर के रूप में बॉलिंग भी करता है।
वही जसवंत सिंह राजपुरोहित पाली जिले रडावास गांव से जन्मे है
एक किक्रेट प्रति बचपन के जुनून इस खेल के मुकाम तक पहुंचे
एक तरफ बेट्समैन के रूप में इस खिलाड़ी के शॉट किसी भी आला खिलाड़ी से कम नहीं है, वहीं फास्ट बॉलर के रूप में इसकी बॉलिंग अच्छे से अच्छे खिलाड़ी के लिए खेलना मुश्किल साबित होती है। वही फिल्डिंग मे भी सबसे ज्यादा फुर्तीले जसवंत का कहना है कि किसी भी खेल को खेलने के लिए शारीरिक मजबूती आवश्यक जरुर है, लेकिन यदि प्रबल इच्छा शक्ति हो और हौसले बुलंद रखें तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।


No comments:

Post a Comment