Search This Blog

Tuesday, 2 May 2017

मुख्यमंत्री राजे ने बह्मधाम आसोतरा में की पूजा अर्चना,प्रदेश की खुशहाली की कामना

बाड़मेर, । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने सोमवार को बाड़मेर प्रवास के दौरान बह्मधाम आसोतरा में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने बह्मलीन श्री  खेताराम जी महाराज की 33 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित बरसी महोत्सव में शिरकत कर गादीपति संत श्री तुलछाराम जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया।
 मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रातः 9.05 बजे हेलीकाप्टर से आसोतरा पहुंची। इसके उपरांत वे सीधे बह्मधाम मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान वेदांताचार्य ध्यानाराम जी महाराज ने मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की ओर से अभिनंदन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने गादीपति संत श्री तुलछाराम जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान ट्रस्ट सदस्यों की ओर से बह्मधाम में पाइप लाइन के जरिए मीठे नहरी पानी की जलापूर्ति करवाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री राजे ने जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल को मौके पर ही पेयजल संबंधित समस्या के समाधान करवाने के निर्देश दिए।
वही राजपुरोहित समाज पाली से पांच महीने से अपहरणित मनोहर राजपुरोहित नेतरा अपहरण मामले पर नेतरा गांव का प्रतिनिधित्व मंडल आज ब्रह्मधाम आसोतरा पर मुख्यमंत्री राजे से मिला ओर जिसमे उचित तरीके से मामले कि जांच करने कि समक्ष मुद्दा रखा। मुख्यमंत्री ने आश्वाशन दिया कि उच्च तरीके से राज्य सरकार कि तरफ से सरकार जाच करवाएगी वही सौभाग्य से संत श्री तुलसाराम जी महाराज के समक्ष के हाथो द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
इसके अलावा ट्रस्ट सदस्यों ने बड़ली जोधपुर में श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान को बालिका शिक्षा विकास के लिए 70 बीघा भूमि आवंटन करवाने का निवेदन किया गया। श्रीमती राजे ने कमेटी सदस्यों की विभिन्न मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री राजे का इससे पहले आसोतरा हैलीपेड पहुंचने पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली खिलजी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, आहोर विधायक शंकरसिंह, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, समाजसेवी तनसिंह चौहान, ट्रस्टी खेतसिंह मवड़ी, सुरेश जी राजपुरोहित (अध्यक्ष भगवा स्वंयसेवक संघ).,बाबूसिंह कालूड़ी, भंवरसिंह कनाना,मनफूलसिंह, किशोरसिंह, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित समेत कई जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के मंदिर प्रागंण में पहुंचने पर उपस्थित हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री स्वागत किया।
वही बार बार राजपुरोहित समाज का शोसल न्युज राजपुरोहित पत्रिका न्युज उस मुद्दे को अत्यंत प्रयास से  शोसल मीडिया के जरिए सबके सामने बार बार रखा। आज मनोहर सिंह परिहार ने राजपुरोहित पत्रिका न्युज शोसल मिडिया का आभार प्रकट किया

No comments:

Post a Comment