सिरोही । जिले के कैलाशनगर गांव की धन्य धरा पर राजपुरोहित युवाओ एव ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम सेना के नेतृत्व में भव्य भगवा हुंकार रैली व सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता गौ रक्षा कमांडो फ़ोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित उर्फ S.S.टाइगर,विशेष मार्ग दर्शक 1008 श्री सुखदेव जी महाराज, विशेष अतिथि श्री इंद्र सिंह जी राजगुरु बजरंग दल व पृथ्वी भाई अहमदाबाद उपस्थित रहे। भगवान श्री परशुराम जी के आरती से कर महारैली का शुभारम्भ किया गया जो रथ घोड़े बैंडबाजे नासिक ढोल झाॅकिया नाच गानो व गैर के साथ 3 घंटे तक पूरे गांव में रैली निकाली गई तथा कैलाश नगर के युवाओं ने अतिथियों का आदर सम्मान गाजे बाजे से धूमधाम से भव्य स्वागत के साथ किया गया।
S.S.टाइगर सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, इंद्र सिंह जी व पृथ्वी भाई ने अपनी ओजस्वी वाणी से ब्राह्मण युवाओ को संबोधित किया तथा हिन्दू रक्षण धर्म क्षरक्षण व गौ माता की रक्षा,सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सभी अतिथियों को परशुराम अवार्ड देकर सम्मानित किया।
कैलाश नगर के सभी राजपुरोहित बंधुओ का बहुत बहुत आभार जिन्होंने इस क्षेत्र में पहली बार भगवा पगड़ी के साथ हजारों राजपुरोहित युवाओ ने इस महारैली मे भाग लीया। सभी ब्राह्मण समाज के युवाओ का सफल बनाने मे योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment