Search This Blog

Saturday, 13 May 2017

राजपुरोहित समाज भवन की छठी वर्षगांठ पर मारवाड़ जंक्शन से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

पाली । श्री खेतेश्वर राजपुरोहित विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में 15 16 मई को मारवाड़ जंक्शन में  मंदिर श्री  खेतेश्वर राजपुरोहित समाज भवन के छठे वर्षगांठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को शाम 4 बजे संत श्री बालकदास जी महाराज, संत डॉ वेदांताचार्य जी ध्यानाचार्य महाराज के सानिध्य में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों का गायन करते हुए पुलिस थाना, सीरवी छात्रावास, मारवाड़ जंक्शन से श्री खेतेश्वर राजपुरोहित समाज भवन आएगी। इसके बाद उम्मेद वाटिका में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को भजन संध्या बोलियां लगाई जाएगी। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर निशक्तजन एवं दिव्यांग आयोग के अध्यक्ष धन्ना राम पुरोहित, आहोर विधायक शंकरसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा कंवर, भाजपा उपाध्यक्ष शंकरसिंह देवली, सिवाणा प्रधान गरिमा, मेजर जनरल नरपतसिंह पूनायता, एयर कमांडो राजेश ठाकुर वास, हनुमानगढ़ कलेक्टर प्रकाश , आईएएस श्यामसिंह, डीएफओ आऊवा जब्बरसिंह, आईपीएस नारायणसिंह पुनाडिय़ा, जोधपुर नगर निगम उपायुक्त मोहनसिंह, झालावाड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुशाल सिंह, जोधपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुनसिंह, देसूरी विकास अधिकारी विक्रमसिंह, आहोर विकास अधिकारी इंद्रसिंह, पाली विकास अधिकारी नारायणसिंह, चिरपटिया हाल नवी मुंबई के किरणसिंह पुत्र शिवनाथसिंह मौजूद रहेंगे।

मंदिर पर चढ़ाएंगे ध्वजा, होंगे धार्मिक अनुष्ठान : कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी जाएगी। इसके उपरांत सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। साथ ही अतिथियों का सत्कार धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उम्मेद वाटिका में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment