Search This Blog

Saturday, 13 May 2017

डॉक्टर कि लापरवाही से बच्चों के ऊपर से उठा माँ का छाया



सिवाना । समदड़ी क्षेत्र के मांगला गांव निवासी राजपुरोहित समाज की महिला की समदड़ी के सामुदायिक स्वा. केन्द्र में नसबंदी ऑपरेशन करवाने के दौरान हुई अकाल मौत। महिला सोरकी देवी धर्म पत्नी श्री बुद्धसिंह की मौत के बाद समाज के गुस्साए लोगो ने प्रशासन के खिलाफ टायर जलाकर एव रास्ता रोक किया। भारी संख्या मे विरोध को देखते हुए देर रात प्रशासन ने डॉक्टर को किया एपीओ। जिसमे देर रात तीन लोगो के खिलाफ हुई नामजद रिपोर्ट दर्ज। गिरफ्तारी की मांग एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर देर रात तक परिजन पोस्ट मार्टम करवाने से किया इंनकार। देर रात तक प्रशासन के साथ भारी संख्या में लोग थे मौजूद।इस दौरान इन परिजनों को ढांढस बंधवाते हुए शान्ति बनाए रखने में मदद करने समाज के सामाजिक कार्यकर्ता का देर रात तक तांता लगा रहा । वही भंवर सिंह लवली, टीकमसिंह सिलोर , मोहन सिंह कनाना, अशोकसिंह एवं हीरसिंह अर्थण्डी, मुकनसिंह पादरू, नरपतसिंह रायथल, माधोसिंह , वदन सिंह,मोहनसिंह, रामसिंह सिलोर, भेरू सिंह, नागेंद्र सिंह जेठन्तरी, पुखराजसिंह इंद्राणा, हेमाराम सरपंच, भेराराम चौधरी, चिमनाराम प्रजापत , लालसिंह, मोट सिंह मांगला, मोहन सिंह फूलन, जाकिर पठान, रामसिंह  करनोत, सहित सैकड़ो लोग मौजूद  थे।
यह है मामला
परिजनों के अनुसार सुबह नसबंदी के लिए मांगला  गाँव निवासी एक महिला  सोरकी देवी पत्नी बुद्धसिंह उम्र 40 वर्ष जाति राजपुरोहित  अस्पताल में आई थी। डॉक्टरों ने उसकी नसबंदी कर दी और जब कुछ समय  बाद वह होश में नहीं आई। हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर थानाधिकारी भंवर सिंह मय जाब्ते के मौके पर अस्पताल पहुंच गए है। जहा पर मृतका के परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है इधर भारी भीड़ को देखते हुए डीएसपी कैलाश चंद रतनु ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश माथुर  बालोतरा भी मोके पर पहुंच गए तब भी भीड़ शांत नहीं रही थी। परिजनों का कहना की इस डॉक्टर के हाथो पहले भी कई जाने जा चुकी है। लेकिन फिर भी प्रशासन कुछ कारवाही नही करती है। समाचार लिखे जाने तक परिवार वालो और अधिकारियो के बीच पोस्टमार्टम लिये समझा चल रही थी ग्रामीणों ने डाक्टर कि गिरफ्तार कि माग कर सड़क मुख्य मार्ग जाम कर  टायर जलाकर किया प्रदर्शनl   
                                          
ये थे अधिकारी मौजूद - समदड़ी थानाअधिकारी भंवरसिंह पोकरणा , सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष ,अनुरूद सिंह  समदड़ी तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह , उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहिर , सहित पचपदरा थाना , सिवाना थाना , कल्याणपुर थाना  मोके पर मौजूद था l

No comments:

Post a Comment