Search This Blog

Saturday, 13 May 2017

निशक्तजन दिव्यांग बोर्ड अध्यक्ष राजपुरोहित का भाजपाइयों ने किया स्वागत

सिरोही । भाजपा के पदाधिकारियों ने बुधवार को दिव्यांग बोर्ड अध्यक्ष धनाराम राजरोहित का सिरोही आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला प्रवक्ता रोहित खत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह सिंदल के नेतृत्व में स्वागत किया। भाजपा प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड अध्यक्ष धनाराम पुरोहित से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 24 मई से 26 मई में जिला स्तरीय मेगा दिव्यांगजन शिविर का आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, जयपुर फुट, केलीपर्स, बैशाखी श्रवण यंत्र दिए जाएंगे। शिविर स्थल पर ही दिव्यांगजन को प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए जाएंगे। उन्होंनें कहा कि भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को इस शिविर का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक दिव्यांगजन को लाभ पहुंचाए।

No comments:

Post a Comment