सायला| जिस होनहार बेटी को पिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद पढ़ाने से इनकार नहीं किया, वो आज उसी बेटी ने अपनीं मेहनत से जिले की मेरिट में जगह बनाकर अपने पिता का नाम रोशन किया है। १२वीं बोर्ड कॉमर्स में सायला गांव में चाय की थड़ी चलाने वाले घेवाराम राजपुरोहित की बेटी भावना राजपुरोहित ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस पर पिता ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटी के पढ़ाई के प्रति जुनून एवं लगन को देखते हुए वह हमेशा बेटी को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करता था। दरअसल, सायला निवासी घेवाराम राजपुरोहित की बेटी भावना राजपुरोहित शुरू से ही होनहार विद्यार्थी रही है। उसने दसवीं में 82.60 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। दसवीं के बाद पिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी बेटी की पढाई को जारी रखी तथा हमेशा उसे प्रोत्साहित करते रहे। वहीं भावना ने भी अपने पिता के विश्वास को पूरा करते हुए दिन रात मेहनत कर भावना ने 86प्रतिशत प्राप्त कर जिले की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ‘मेरे पिता ने चाय की थड़ी चलाकर भी सायला की सरस्वती बाल विद्या मन्दिर उ.मा. विद्यालय में मुझे पढ़ाया। मेरी सफलता का श्रेय गुरू रघुनाथसिंह राजपुरोहित एव माता-पिता को देती हूं मैं पढ़ाई कर बैकिंग सेवाओं में जाना चाहती हूं। भावना का भाई भरत राजपुरोहित भी वर्ष 2009 में राउमावि जालोर में अध्ययनरत रहते हुए 12वीं कॉमर्स में 79.85 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं रैंक हासिल कि थी ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Tuesday, 17 May 2016
चाय बेचने वाले राजपुरोहित कि बैटी ने मेरिट मे दुसरा स्थान पाप्त किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
संत श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज का जीवन परिचय स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज पूरा नाम : - सात श्री 1008 स्वामी आत्मानन्द सरस्वत...
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...
No comments:
Post a Comment