Search This Blog

Monday, 16 May 2016

बेटे की शादी में मेहमानों को गिफ्ट की भारत माता की तस्वीर, चर्चा में आई राजपुरोहितो कि शादी

जालौर। मारवाड़ में शादी समारोहों में भारी भरकम गिफ्ट देने का प्रचलन है। वहीं एक व्यवसायी ने अपने बेटे की शादी में गेस्ट को कुछ ऐसा उपहार दे दिया कि सभी ने कहा- ये गिफ्ट अनमोल है। दरअसल मदुरई में काम करने वाले जालौर के व्यवसायी अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने भारत माता की तस्वीर को फ्रेम कराकर सभी गेस्ट को दिया और बोले- भारतमाता की सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान है। अर्जुन सिंह जब भी अपने गांव आते हैं तो यहां के युवाओं को देश के प्रति कर्तव्यों से रूबरू कराते हैं। जब उन्हें पता चला कि जेएनयू के युवा देश को बांटने की बात कर रहे हैं और देश में भारत माता की जय पर भी सियासत शुरु हो गई है तो उन्होंने मन में ठान लिया था कि अपने गांव के युवा और संबंधियों को अवेयर करना है। वो मौका आ ही गया। एक दोस्त से बातचीत के दौरान उन्हें ये आइडिया मिला और बेटे की शादी में आए मेहमानों में देश के प्रति प्यार को जगा दिया।
महिलाओं को गिफ्ट की स्वदेशी प्रॉडक्ट
महिला संगीत के मौके पर आई महिलाओं को जो गिफ्ट मिला उसे देखकर वे चौंक गईं।
उनके हाथ में जो भी प्रॉडक्ट था वो सभी स्वदेशी था। इसमें रोजमर्रा की जरूरत के स्वदेशी उत्पाद शामिल थे, जैसे टूथब्रश, टूथ पेस्ट, साबुन, शैंपू, एक जूस का पैकेट और एक चॉकलेट का पैकेट। सभी देसी कंपनियों के। अर्जुनसिंह ने स्वदेशी प्रॉडक्ट के जरिए महिलाओं में विदेशी प्रॉडक्ट के प्रति अट्रैक्शन और उनके ग्लैमर से दूर रहने की सलाह दी।
चर्चा में रही ये शादी
मारवाड़ में शादियों में बड़े और महंगे गिफ्ट देने का प्रचलन है। यहां शादियों की चर्चा गिफ्ट के दम पर होती है। इधर जालौर के रायथल निवासी अर्जुनसिंह की शादी भारत माता की तस्वीर देने के चलते काफी 
चर्चा में आ गई है। लोग कह रहे हैं कि ये समाज को एक नई दिशा देने और उसकी सोच बदलने की कवायद है। ये काफी सराहनीय है। बदलते वक्त में युवा विदेशी ब्रांड और महंगी कारे, बाइक्स, पाश्चात्य सभ्यता के पीछे भाग रहे हैं। ऐसे में समाज में यह पहल एक नई दिशा तय करेगी।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।

No comments:

Post a Comment