Search This Blog

Showing posts with label Blood news. Show all posts
Showing posts with label Blood news. Show all posts

Friday, 23 October 2015

बालोतरा गत वर्ष राजपुरोहित अग्नी कांड हादसे के वर्षी पर 48 जनो ने रक्त दान किया


गत वर्ष दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकान में हुए अग्निकांड में काल का ग्रास हुए सात जनों की पुण्यतिथि पर मित्र मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को स्थानीय खेतेश्वर भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर किया गया। कार्यक्रम संयोजक भवानीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में महंत निर्मलदास जी महाराज, सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित, नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित, पार्षद पुखराजसिंह सहित नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ खेतेश्वर भगवान के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित लोगों की ओर से दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई। सह संयोजक रविंद्र सिंह राजगुरु ने बताया कि शिविर के दौरान 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर की टीम ने सहयोग किया। शिविर में दिवंगत परिवार के सदस्य स्वर्गीय जालम सिंह की पत्नी जसोदा, मंजू, लजपतसिंह, सोहनसिंह श्यामसिंह ने रक्तदान किया। रक्तदान में मानव जीव दया राजस्थान युवा मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। विक्रमसिंह, केवलसिंह, भैरूसिंह, सवाईसिंह, जगदीशसिंह, श्रवण सोलंकी, मनीष जालम सिंह कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
संपादक -लक्समण  सिंह राजपुरोहित पादरू

बालोतरा. शिविर में अतिथियों की मौजूदगी में रक्तदान करते युवाजन।