Search This Blog

Friday, 9 November 2018

2014 में हुए पटाखा अग्निकांड की चौथी बरसी के अवसर पर शनिवार को राजपुरोहित समाज एकता WhatsApp ग्रुप के तत्वावधान मे रक्त शिविर एवं सिलाई मशीन विवरण  300 ज्यादा ब्लड यूनिट होगा डोनेशन


बालोतरा

वर्ष 2014 में बालोतरा में हुए पटाखा अग्निकांड की चौथी बरसी के अवसर पर शनिवार को राजपुरोहित एकता ग्रुप के तत्वावधान में श्री खेतेश्वर राजपुरोहित न्याति नोहरे में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में करीब 200 से अधिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा।

हेमंत राजपुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम में आईएस गंगासिंह डंडाली, बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह, शिव तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित, चौहटन तहसीलदार विजयसिंह राजपुरोहित, चौहटन विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित, गुड़ामालानी विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी रामसिंह बोथिया, एडवोकेट गोपालसिंह, 115 बीएसएफ बटालियन कमांडेंट प्रदीप शर्मा, डिप्टी कमांडेंट सेक्टर हेड क्वार्टर मनोहरसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी जोगेंद्रसिंह चौहान, कोऑपरेटिव सोसायटी इंस्पेक्टर सविता राजपुरोहित समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एव समाज सेवी शिरकत करेंगे एवं उनके द्वारा रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं असहाय व जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की जाएगी तथा व्हाटसअप शोसल मीडिया ग्रुप कि तरह से जुङे रक्त वीर सदस्य ब्लड डोनेशन कर चौथी बरसी पर श्रदाँजलि  अर्पित करेगे।

No comments:

Post a Comment