Search This Blog

Monday, 11 June 2018

ऐसी आपत्तिजनक नगर निगम कि करतूत कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दख़ल देना पङा ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद पुतलाें से हटाई जनेऊ एव चोटी

ऐसी आपत्तिजनक नगर निगम कि करतूत कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दख़ल देना पङा  ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद पुतलाें से हटाई जनेऊ एव चोटी

मध्यप्रदेश

ब्राह्मण समाज के कङा विरोध जताने के बाद रणजीत हनुमान मंदिर चौराहे पर लगाए गए पुतलों से चोटी और जनेऊ शनिवार को हटा लिए गए। नगर निगम ने जिन पुतलों के हाथ में झाड़ू है, उन्हें जनेऊ व चोटी भी लगाई थी। समाज का कहना था कि जनेऊ और चोटी धारण करना ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को दर्शाता है। ऐसे में उनके हाथ में झाड़ू देने से समाज में काफी रोष व्यापक है

ब्राह्मण समाज के आनंद पुरोहित ने बताया कि दो दिन पहले इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ब्राह्मण समाज ने मुलाकात की थी। उन्हें इसके बारे में अवगत कराया था। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर निशांत वरवड़े को निर्देशित किया था कि ऐसा कोई काम न किया जाए, जिससे कि ब्राह्मण समाज में रोष हो। इस पर शनिवार को नगर निगम ने पुतलों से चोटी और जनेऊ हटा लिए। गौरतलब है कि नगर निगम ने कुछ दिनों पहले झाड़ू हाथ में लिए ये पुतले लगाए थे।

No comments:

Post a Comment