Search This Blog

Saturday, 23 June 2018

हितेश सिंह राजपुरोहित बनेंगे लेफ्टिनेंट, एनडीए में ऑल इंडिया 136वीं रैंक मिली सफलता


पाली

निकटवर्ती धरम धारी गावं के हितेशसिंह राजपुरोहित का एनडीए में चयन हुआ है। हितेशसिंह को ऑल इंडिया में 136 रैक मिली है। किसान पिता शंकरसिंह के बेटे हितेशसिंह ने सितंबर 2017 में यह परीक्षा दी थी। उसकी मेरिट लिस्ट अभी जारी हुई है। इस मेरिट लिस्ट के हितेशसिंह का भी चयन हुआ है। एनडीए में चयन के साथ ही उनको आर्मी में लेफ्टिनेंट बनेगा। इसको लेकर 4 साल की ट्रेंनिग होगी। हितेशसिंह के पिता शंकरसिंह किसान है। हितेशसिंह खुद 12वीं तक चितौडग़ढ़ के सैनिक स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने 12वीं में भी 85 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। शुरु से ही पढ़ाई में होनहार हितेश के परिवार में चार बहने व दो भाई है। छोटे से गांव से निकलकर देशसेवा में जाने की शुरु से ही इच्छा थी। साथ ही पिता का सपना भी था कि उसका बेटा सेना में जाकर देश की सेवा कर परिवार व गांव का नाम रोशन करे। पढ़ाई के साथ-साथ हितेश सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी कई उपलब्धियों हासिल कर चुका है। अब चार साल तक ट्रेंनिग करने के बाद वो लेफ्टिनेंट के पद से नवाजा जाएगा। इधर, हितेशसिंह के एनडीए में चयन होने पर उनके परिवार व मित्रों में खुशी की लहर साई  है।

No comments:

Post a Comment