Search This Blog

Sunday, 8 April 2018

मंगल ओर चाँद पर क्या वह ढुढना आसान लेकिन 16 माह बाद भी अपहरण मनोहर का कोई सुराग नही पुलिस प्रशासन के पास अहम सबूत होने बाद भी पुलिस के हाथ खाली वही काग्रेस युवा अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस का ढुलमुल रवैया के कारण इसकि जांच सही नही हो रही है इसकि सीबीआई जांच कि माग करते वर्ना आंदोलन होगा

नवंबर, 2016 में कोचिंग से घर लौटते वक्त मनोहर हुआ था लापता

सुमेरपुर

नेतरा निवासी मनोहर सिंह राजपुरोहित के गुम हुए डेढ़ साल गुजर जाने के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई। इसकी सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जयपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से मुलाकात करने शुक्रवार को सुमेरपुर से रवाना हुए। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमेर मीणा ने बताया कि राजपुरोहित का आज दिन तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। इस संबंध में एसपी सहित कई उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि 9 अप्रैल को छत्तीस कौम द्वारा कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर 7 दिन के भीतर मनोहर राजपुरोहित को सही सलामत ढूंढने का समय दिया जाएगा। इस समयावधि में प्रशासन उसे नहीं ढूंढ़ पाती है तो आगामी दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment