बीकानेर ।मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरू सिंह राजपुरोहित (सरवड़ी) ने प्रेस नोट जारी कर बताया की मरु प्रदेश निर्माण की मांग और किसानो की आम समस्याओ के निराकरण की मांग के साथ मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा लालमदेसर मगरा (जो की कोलायत तहसील बीकानेर है ) में किसान संमेलन करने जा रहा है ।
मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा श्री कोलायत तहसील अध्य्क्ष ओम प्रकाश तरड़ के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस किसान जागर्ति संमेलन में मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश अध्य्क्ष जयवीर गोदारा के साथ उदयपुरवाटी पंचायत समिति सदस्य मरु सेना प्रदेश अध्य्क्ष जयंत मूंड के साथ इलाके के किसान शामिल होंगे ।मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश अध्य्क्ष जयवीर गोदारा और प्रदेश प्रवक्ता भैरू सिंह राजपुरोहित ने संत श्री तुलछाराम जी महाराज से भी लिया आशीर्वाद ।जयवीर गोदारा ने कहा की प्रदेश की सरकार के दवारा मरु प्रदेश और किसानो के साथ सौतेलापन किया जा रहा है आम किसान दुखी और प्रताड़ित हो रहा हे मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा सरकार से मांग करता हे की किसान की बिजली माफ़ हो और दुध का समर्थन मूल्य 50 रु प्रति लीटर तय होना चाइये । इन सब मांगो के साथ मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा किसान आंदोलन करेगा और इसका आग़ाज लालमदेसर मगरा से होगा , किसान हितो के लिए मोर्चा प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर किसान हितो की रक्षा करेगा ।
सोजन्य -भेरूसिंह राजपुरोहित सरवड़ी


No comments:
Post a Comment