Search This Blog

Wednesday, 8 March 2017

सरकार झुकी जस्टिस फॉर छाबड़ा सगठन के आगे ,पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर किया विधानसभा का घेराव

सरकार झुकी जस्टिस फॉर छाबड़ा सगठन के आगे
पूनम अंकुर छाबड़ा ने प्रदेश की जनता की भावनाओ की जीत बताया
 
विधानसभा घेराव यात्रा का संचालन भैरू सिंह राजपुरोहित ने किया
जयपुर ।संपूर्ण शराब बंदी की मांग के साथ जस्टिस फॉर छाबड़ा जी सगठन ने आज सैंकड़ो शराब बंदी समर्थको के साथ पूनम अंकुर छाबड़ा के नेतृत्व में विधानसभा घेराव किया।
जिसमे पुर्व विधायक गोपी चंद जी गुजर, पुर्व विधायक मोती लाल जी, इंटक के राष्ट्रीय अध्य्क्ष दिनेश सुन्द्रियाल,जैसलमेर जिलाध्यक्ष  डूंगर सिंह राजपुरोहित विशाल भारद्वाज, बाबु भाई फ्रिजवाला, रमा कान्त जी, मनीष कपुरिया, डॉ पंकज धाकड़, रति राम जी, नरेश कोलावत, बने सिंह, प्रेम जी, अबरार, ओम प्रकाश, जान सिंघल, सैयद आलम, फारुख शाह, खलील कुरैशी, सलीम, जावेद, फारुख नागौरी, हरी राम जाटव, पवन जैन, राजीव रंजन, इस्लाम, मानवेन्द्र बुडानिया, भानुनप्रताप महरौली, मनीष खिंची, शारुख खान मालिक, भैरो सिंह राजपुरोहित,गोविन्द सिंह राजपुरोहित, हसन राज डीडवाना, भौला राम ओढ़, तुलसी राम, नूर मोहम्मद, आसिफ सहित समाज सेवी लोगो के साथ विधानसभा की ओर  कूच किया।
शहीद गुरुशरण छाबड़ा अमर रहे, शराब बंदी के नारो के साथ शराब बंदी समर्थको का हुजुम सगठन अध्य्क्ष पूनम अंकुर छाबड़ा के नेतृत्व में विधानसभा पंहुचा।
   घेराव यात्रा का संचालन मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता और जस्टिस फॉर छाबड़ा जी सघठन के कार्यकर्ता भैरु सिंह राजपुरोहित ने अपने जोसिले अंदाज में किया ।
जँहा जमकर नारेबाजी के साथ पुरजोर से सम्पूर्ण शराब बंदी की मांग उठाई गई तो सरकार ने जस्टिस फॉर छाबड़ा जी सगठन के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए विधानसभा में आमन्त्रित किया।
जिसमे पूनम अंकुर छाबड़ा के साथ संत हरी चेतन जी महाराज , रमाकांत जी, मनीष कपूरिया, पुर्व विधायक गोपी चंद गुजर, पुर्व विधायक मोती लाल जी, यास्मीन जी और श्री मती उषा नारायण पहुचे तो सरकार की और से केबिनेट मंत्री राजेन्द्र राठौड़, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के साथ वार्ता शरु हुई जिसमे प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी बात रखते हुए कहा की सरकार शराब बंदी पर चुप क्यों है?
अब तक छाबड़ा साहब के साथ हुआ 16 सूत्री समझौता और बहन पूनम अंकुर छाबड़ा के अनशन के बाद हुआ समझौता लागू नहीं कर आम जन का अपमान किया जा रहा है।
सरकार की ओर से वार्ता करते मंत्री गुलाब चंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ ने छाबड़ा समझौता हुबहु लागू कर दिया और वही पूनम अंकुर छाबड़ा के साथ हुआ समझौता लागू करने की घोषणा की।
वही सरकार द्वारा जारी नयी आबकारी नीति में थैली के माध्यम से जो शराब शुरू की जा रही थी उसे आज पूनम जी की मांग पर शुरू नहीं करने का निर्णय लिया।
नया सवेरा नशा मुक्ति योजना में जस्टिस फॉर छाबड़ा जी सगठन को मुख्य रूप से शामिल करने का निर्णय लिया और सम्पूर्ण शराब बंदी पर सरकार सकारात्मक रूप से योजना बना कर कार्य करेगी ।
सगठन की मांगे मानने पर सभी ने ख़ुशी जाहिर की और पूनम अंकुर छाबड़ा ने आंदोलन की जीत का श्रेय स्व. छाबड़ा साहब् की शहादत को व् उनके लिए दिन रात कार्यरत संगठन के कार्यकर्ता को देते कहा की जब तक पूर्ण शराब बंदी नही होती जब तक आंदोलन जारी रहेगा
विधानसभा घेराव की सफलता के बाद पूनम ने  9 जून 2017 को महापड़ाव स्व. छाबड़ा साहब् की जयंती के दिन महापड़ाव की घोषणा की।
सगठन गांव गांव ढाणी ढाणी शराब बंदी की मुहीम की अलख जगाये रखेगा ।


No comments:

Post a Comment