Search This Blog

Friday, 17 February 2017

जुझार श्री मादाजी राजपुरोहित कि वर्षगांठ व पाटोत्सव आज

सिवाना उपखंड क्षेत्र के गुड़ानाल गांव स्थित राजपुरोहित सोढा मादाजी जुझार कि छतरी कि सोलहवी वर्षी शुक्रवार को हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े हर उल्लास उमग धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।

मंदिर के प्रवक्ता कैलाश राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार शाम हवन एव रात्रि ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य मे भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार सुबह ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री तुलसाराम जी महाराज व भारत साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष महंत महामंडलेश्वर निर्मलदास जी महाराज के सानिध्य मे सामाजिक सभा महा प्रसादी का आयोजन होगा। वही शाम को आगामी वर्षी महोत्सव को लेकर  विभिन्न चढ़ावे कि बोलीया बोली जाएंगी। इस कार्यक्रम मे सिवाना क्षेत्र के आसपास गांवो के श्रद्धालु भाग लेगे। कार्यक्रम मे राजपुरोहित समाज  सामाजिक सगंठनो कि सेवा मे महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। गायत्री परिवार, श्री मादाजी जुझार सेवा समिति, राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना, एव राजपुरोहित छात्रावास सिवाना विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा  सेवाए दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment