बाड़मेर । सिवाना के कई गांवों में जीरे की फसल मौसमी प्रकोप से खराब हो गई है। जिसके बाद सिवाना प्रधान ने इसकी गिरदावरी की मांग की है। सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने बताया कि सिवाना के लुदराडा और अर्जियाणा गांव समेत कई गांवो में जीरे की फसल खराब हो गई है। जिसकी जल्द से जल्द गिरदावरी की जाए और किसानों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि सिवाना में बारिश किसानों के लिए कहर बनकर टूटी है। खेतों में खड़ी या पड़ी जीरे की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। पिछले दिनों हुई बारिश से ईसबगोल और सरसों की फसल भी बर्बादी के कगार पर है। सबसे खास बात ये है कि इस समय बारिश की कल्पना किसी ने भी नहीं की थी और किसान खेतों में फसल काटने में जुटे हुए थे। जिन्होंने फसल काट ली थी। वे खेतों से उठा भी नहीं पाए थे कि बारिश कहर बनकर टूट पड़ी। जीरे और ईसबगोल में पानी लगते ही फसल खराब हो जाती है। जीरा काला पड़ जाता है और फिर उसके उचित दाम किसानों को नहीं मिलते। सिवाना प्रधान ने जिला प्रशासन से किसानों को राहत देने के कदम बढ़ाने की अपील की है।
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
संत श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज का जीवन परिचय स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज पूरा नाम : - सात श्री 1008 स्वामी आत्मानन्द सरस्वत...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...

No comments:
Post a Comment