सिवाना :-शहर के श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास में शनिवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक कमेटी के तत्वावधान में इंद्रदेव को खुश करने के लिये यज्ञ का आयोजन किया गया। युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह गुड़ा नाल ने बताया की सूखे मानसून के चलते क्षेत्र के किसानो के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है ।। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया की कृषक वर्ग की इस पीड़ा व गिरते भू गर्भिक जल स्तर को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने छात्रावास परिसर में इंद्रदेव को रिज़ाने के लिये सूर्य भगवान के आगे जल चढ़ा कर एवम् यज्ञ में आहुतियां देकर क्षैत्र में अच्छी बारिश एवम् खुशहाली की मंगल कामनाऐं की।इस सुअवसर पर बहादुर सिंह भँवर सिंह कुशिप अर्जुन सिंह इटवाया मोहन सिंह जबर सिंह सिणेर मदनसिंह सुजान सिंह नाल गुड़ा किशोर सिंह असाड़ा छात्रावास अधीक्षक आमसिंह सहित ब्राह्मण समुदाय के लोग उपस्थित थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment