Search This Blog

Tuesday, 14 June 2016

राजपुरोहित समाज के युवाओं ने किया शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

राजपुरोहित समाज के तत्वावधान में रविवार को वीडी नगर स्थित राजपुरोहित समाज भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन बालकदास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित भाजयुमो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित कई गणमान्य समाज बंधु मौजूद थे। संयोजक अमित राजपुरोहित ने बताया कि इस मौके पर समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैक की मांग के अनुसार समाज बंधुओं ने 41 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर बालकदास महाराज ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में एकता बढ़ती है। साथ रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचेगी। वर्तमान समय में रक्तदान की कमी है। ऐसे शिविरों से युवाओं में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह ने कहा कि समाज के युवाओं के प्रयासों ने ही ऐसे सामाजिक कार्य संभव है। उन्होंने सभी युवाओं को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर औकार सिंह, कैलाश सिंह ठाकुरला, गजेंद्रसिंह घुरासनी, हनुमानसिंह धर्मधारी, इंद्रसिंह ईसाली, राहुल राजपुरोहित, जुगलकिशोर, भैरूसिंह मादड़ी, मदन सिंह भैंसेर भंवर सिंह चाडवास मौजूद थे।

युवाओं को किया जागरूक
कार्यक्रममें राजपुरोहित विकास समिति के सचिव डॉ. चन्द्रभानु तालकिया एवं सहसचिव राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक किया। डॉ. तालकिया ने युवाओं को समाज एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment