Search This Blog

Saturday, 28 May 2016

धार में गायों के गर्मी बचाव के लिए लगाए राजपुरोहित ने कूलर

धार ।मोहन खेड़ा तीर्थ स्थित गोशाला में बड़े पैमाने पर जीवदया का कार्य किया जा रहा है। उसी तरह की शुरुआत धार की लक्ष्मी गोशाला में भी की गई है। यहां दानदाता राकेश राजपुरोहित ने पांच कूलर दिए हैं, जो गायों को गर्मी से ठंडक के लिए लगा दिए गए हैं।

पतरे के शेड तप जाने के कारण गायों को गौसाला मे गर्मी ज्यादा बढ जाती  है। इसलिए उनको राहत पहुंचाने के लिए राजपुरोहित ने कूलर गोशाला को दान किए हैं। गोशाला समिति सदस्यों द्वारा कूलर लगवा दिए गए हैं। इनमें पानी भरने का नियमित काम किया जा रहा है। गोशाला में 80 गायें हैं। समिति अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित ने बताया पंखे, हरी गास की भी व्यवस्था अभी गायों के लिए पर्याप्त है।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।

ट्वीटर पर जुड़ने  के लिए यहाँ क्लीक करे ।

No comments:

Post a Comment