Search This Blog

Monday, 25 April 2016

इन युवाओं के जज्बे को सलाम, गर्मियों मे पक्षियों के लिए रचाया अनोखा कारनामा

जोधपुर ।पक्षियों के सतरंगी संसार को संवारने का एक सद्विचार, थोड़ी इच्छा शक्ति और चंद बच्चों और युवाओं का साथ है। मात्र दो दिनों तक कुछ घंटे के श्रमदान से देखते ही देखते हजारों प्रवासी पक्षियों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक वेटलैण्ड तैयार हो गया।
श्वानों के हमले से थे परेशान
जोधपुर शहर के सबसे प्राचीन तालाबों में एक 700 साल पुराने बड़ली तालाब पर प्रतिवर्ष शीतकाल में प्रवासी पक्षियों के समूह आते है। इनमें कुरजां सहित पेलिकन व पेटेंड स्टोर्क के समूह भी शामिल है। इन दिनों तालाब में पानी कम होने के बावजूद पेटेंड स्टोर्क का प्रमुख आहार जलाशय में उपलब्ध है। लेकिन उन पक्षियों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अक्सर श्वानों के समूह हमला कर परेशान करते थे।

शहर के युवाओं संग बनाया वेटलैण्ड
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था यूथ अभयारण्य के अध्यक्ष शरद राजपुरोहित ने जब यह नजारा देखा तो पेटेंड स्टोर्क के बच्चों व अन्य प्रवासी पक्षियों के बैठने के लिए वेटलैण्ड तैयार करने की ठानी। उन्होंने जोधपुर के युवाओं से शोसल मिडिया से सम्पर्क किया। शनिवार व रविवार सुबह जैव विविधता से परिपूर्ण तालाब के कैचमेंट एरिया की सफाई करने के बाद क्षेत्र में बिखरे चार से पांच क्विंटल वजनी पुराने पेड़ों के ठूंठ को एकत्र कर जलाशय में उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर वेटलैण्ड जैसा प्राकृतिक स्वरूप प्रदान कर पक्षियों के लिए बैठने के प्राकृतिक बैठने जैसा स्थान तैयार कर दिया।

इसमें पशु चिकित्सालय के अधीक्षक संजय व्यास, मुकेश कल्ला , मनीष सोलंकी , युवा राहुल राजपुरोहित, सुरेन्द्र बोड़ा, नीलकंठ बोड़ा, मनु राजपुरोहित, मेहरानगढ़ राव जोधा उद्यान से विनोद पुरी,
दर्शन कल्ला , अतुल कल्ला, और बच्चे शैली राजपुरोहित, प्रिय कल्ला, राधे कल्ला ने श्रमदान कर सहयोग किया।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

No comments:

Post a Comment