हजैतारण क्षैत्र के आगेवा की महिला खिलाडी तमन्ना सिंह राजपुराहित का राष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी का चयन हुआ। प्रशिक्षक बाबुलाल ढाका आगेवा शारीरिक शिक्षक ने बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालिय भारत सरकार, राजस्थान राज्य सरकार क्रीडा परिसद जयपुर द्वारा राज्य स्तर महिला हाॅकी प्रतियोगिता जो कि भुपाल नोबल्स स्टेडियम उदयपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें पाली जिले का नैतृत्व करते हुए। आगेवा की तमन्नासिंह राजपुरोहित ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया जिसके फलस्वरूप उसका चयन राष्ट्रीय महिला हाॅकी प्रतियोगिता पटना बिहार के लिए राजस्थान की टीम मे किया गया है। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व 09.02.2016 से 11.02.2016 तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी।
तत्पश्चात राजस्थान टीम राष्ट्रीय महिला हाॅकी प्रतियोगिता 14 फरवरी से 17 फरवरी तक के लिए रेल द्वारा पटना बिहार के लिए प्रस्थान करेगी। जिला खेल अधिकारी अगराराम चैधरी ने दूरभाष पर तमन्नासिंह की सूचना देती ही सम्पूर्ण खेल जगत एवं ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड गई।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
संपादक-लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित पादरू
No comments:
Post a Comment