RP News 21-12-15
बाड़मेर | भाजपा के वरिष्ठ नेता कपार्ट के पूर्व चेयरमेन जोगराजसिंह राजपुरोहित को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचने पर राजपुरोहित समाज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदारपुरा बी रोड पर स्वागत किया।
इस मौके पर राजपुरोहित का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नरपतसिंह बासनी ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पहली बार राजपुरोहित को जगह मिली है। इस मौके पर शंकरसिंह थोब, डॉ. सोहनसिंह, प्रतापसिंह, मदनसिंह, विजयसिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
रामसर| प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगराजसिंह राजपुरोहित का भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में निर्विरोध निर्वाचन होने पर रविवार को सुबह 11 बजे राजपुरोहित समाज की बैठक आयोजित कर खुशी जताई। भाजपा युवा मोर्चा रामसर तहसील के अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जोगराज सिंह के राष्ट्रीय परिषद में निर्वाचन होने पर समाज में खुशी छाई है। हम सब पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते है। इस अवसर पर बख्तावरसिंह, कानसिंह, अखेसिंह, नखतसिंह, हिंदूसिंह, श्रवणसिंह, कंवराजसिंह, राधेश्यामसिंह , मुलतान सिंह, उम्मेदसिंह सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
No comments:
Post a Comment