आज नावड़िया मनणा में आयोजित श्री श्री 1008 गुरुमहाराज खेतेश्वर महाराज जी के माता श्री श्रृंगारी बाई क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच खेला गया। जिसमे फाइनल मैच आसोतरा व् मुठली के मध्य श्री 1008 महन्त महा मंडलेश्वर निर्मलदासजी महाराज के सानिध्य व् माजीवाला सरपंच भगवतसिंहजी जसोल के आतिथ्य में खेला गया, जिसमे आसोतरा टीम विजयी रही, महन्त श्री ने दोनों टीमों को संबोधित करते हुए, बताया की आज जीवन में जितनी शिक्षा की आवश्यकता है, उतना ही खेल जरुरी है, महंत श्री ने खेल को बौद्धिक, मानसिक व् शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए खेल को अतिआवश्यक बताया, उपविजेता रही मुठली टीम की महन्त श्री ने हौसलाअफजाई करते हुए आगे बेहतर खेल के लिए प्रोत्साहित किया । प्रतियोगिता के समापन में माजीवाला सरपंच, भगवतसिंह जसोल, व् उपसरपंच चम्पालाल व् कई मौजिज नागरिकगण मौजूद रहे ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
संपादक-लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित पादरू
No comments:
Post a Comment