बालोतरा ।अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता आमीर खान की ओर से दिए गए असहिष्णुता वाले बयान का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री रवींद्र राजगुरू पूर्व नगर मंत्री श्रवण सोलंकी के नेतृत्व में शहर के द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग पर आमीर खान का पुतला फूंका। नगर मंत्री रवींद्र राजगुरू ने बताया कि हाल ही में आमीर खान की ओर से असहिष्णुता पर दिए गए विवादित बयान से युवा शक्ति में आक्रोश है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिपालसिंह करणोत, दुर्गसिंह राजपुरोहित, निखिल मेवाड़ा, हितेश रामावत, कमल, हीरालाल गोयल, भाजयुमो जिला महामंत्री उमेश सोनी, रमेश प्रजापत, बालोतरा शहर मंडल अध्यक्ष नरपत कच्छवाह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हितेश पटेल, संदीप अग्रवाल, बजरंग दल जिला संयोजक भवानीसिंह रितिक पंचारिया सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
संपादक-लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित पादरू
No comments:
Post a Comment