RP NEWS 15-09-2015
पादरू डिस्कॉम के अंतर्गत पऊं सब स्टेशन पर कार्यरत तकनीकी सहायक जसवंत गुर्जर के साथ अधिकारियों की लापरवाही से हुई दुर्घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर जोविविनि श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री पवन परमार ने एमडी को पत्र लिखा।
पत्र परमार ने बताया कि पऊ सब स्टेशन पर कार्यरत तकनीकी सहायक जो 13 सितंबर को ड्यूटी पर अकेला था। कनिष्ठ अभियंता मो. लतीफ खां ने दूरभाष पर 5 बकाया बिल के कृषि कनेक्शन काटने के निर्देश दिए, जिस पर कर्मचारी गुर्जर ने 4 कनेक्शन काटने के बाद पांचवां कनेक्शन काट रहा था कि अचानक करंट प्रवाहित कर दिया इससे करंट लगने से वह नीचे गिर गया। झुलसी हुई हालत में उसे बालोतरा नाहटा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। परमार ने बताया कि इस घटना में संबंधित अधिकारी की लापरवाही है। जसवंत गुर्जर की ड्यूटी सब स्टेशन पर होने के बावजूद बिना लाइन की जानकारी कनिष्ठ अभियंता ने कनेक्शन काटने को भेजा, जिससे दुर्घटना घटित हुई कर्मचारी अपाहिज हो गया। श्रमिक अब जयपुर भर्ती है मोत ओर जिन्दगी जंग लङ रहा है
निगम के नियमानुसार प्रत्येक सब स्टेशन पर 4 कर्मचारी होने चाहिए, जबकि इस सब स्टेशन पर महज दो कर्मचारी ही लगाए हुए हैं। इसके बाद कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। संघ मांग करता है कि मामले की जांच कर दोषी अभियंताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ मीडिया कवरेज
No comments:
Post a Comment