Search This Blog

Sunday, 11 November 2018

राजपुरोहित समाज की 150 प्रतिभाओं रत्नो को किया गया सम्मानित

सिरोही
सरूपगंज

कस्बे के रीको एरिया में श्री खेतेश्वर मंदिर में राजपुरोहित समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं राजपुरोहित समाज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 150 प्रतिभाओं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कमेटी के भुवनेश राजपुरोहित के अनुसार राजपुरोहित समाज आबू-पिंडवाड़ा के कार्यक्रम में आसोतरा ब्रह्मधाम के वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी एवं संत श्री सत्यानंद गादीपती रविधाम गुजरात के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रकांता राजपुरोहित रही। विशिष्ट अतिथि अंकिता राजपुरोहित सहायक निदेशक महिला अधिकारिता, शंकरसिंह राजपुरोहित, किरण राजपुरोहित, हरिराम राजपुरोहित, जुआर जी राजपुरोहित, रामाराम जी राजपुरोहित थे। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं समाज रत्नो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भुवनेश राजपुरोहित, सतीश राजपुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, अशोक राजपुरोहित, सतीश राजपुरोहित, थानाराम पुरोहित, भरत राजपुरोहित, रामलाल राजपुरोहित, मोहन पुरोहित, अशोक पुरोहित, मगन पुरोहित, गणेश राजपुरोहित, कैलाश राजपुरोहित, महेन्द्र राजपुरोहित, भवानीशंकर पुरोहित, गिरीश, शैतान पुरोहित, भूपेन्द्र राजपुरोहित सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment