बाड़मेर
राजपुरोहित समाज के संगठन राष्ट्रीय द्रोणा सेना की बैठक गुरुवार को स्थानीय राजपुरोहित समाज भवन में आयोजित हुई। दिनेश पाल सिंह लखा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश सिंह कालूड़ी ने महेंद्र सिंह बालेरा को प्रदेश महामंत्री व जगदीश सिंह लंगेरा को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया बाङमेर क्षेत्र का दातव्य सौंपा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने व समाज हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही। बैठक में जालम सिहं बालेरा, खुमान सिंह बोथिया, पारस कालूड़ी, महेश सिंह निंबला, दिलीप सिंह सहित कार्यकर्ता अन्य समाज बन्धु मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment