सायला
सायला अब सात स्थानों पर लगे 21 सीसीटीवी कैमरे होगी शहर कि सुरक्षा
उपखण्ड मुख्यालय की अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। बकायदा जालोर विधायक मदद से सायला में सात स्थानों पर कैमरे लगाए गए है। जानकारी के अनुसार सायला में लंबे समय से सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी। जिससे आपराधिक गतिविधियों व संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। जिसके लिए कई बार पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक में भी मांग उठती रही है। लेकिन जिसके लिए सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित से विभिन्न मदो से कैमरे लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों व पुलिस की मांग पर सायला में सीसीटीवी कैमरों के लिए जालोर विधायक अमृता मेघवाल से बजट की मांग की थी। सायला सरपंच की मांग पर विधायक मेघवाल ने विधायक मदद से कैमरों की स्वीकृति के लिए आठ लाख रुपए का बजट देने की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद सायला सरपंच राजपुरोहित व तत्कालीन थानाधिकारी अरविन्द कुमार पुरोहित ने सायला में मुख्य पॉइंट को चिन्हित किए थे। गत दिनों सायला में अधिकृत फर्म द्वारा कात्यायनी माता मंदिर के आगे, अम्बे माता मंदिर तिराहा, पुराने बस स्टेंड पर ग्राम पंचायत के आगे, पँचायत समिति मोड़, पुलिस थाने के आगे, नए बस के बाहर व बागोड़ा तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए है। जो वायरलेस कैमरे है। प्रत्येक पोल पर तीन.तीन कैमरे लगाए है। जिनके लिए ग्राम पंचायत विद्युत कनेक्शन लिया गया। जिससे कैमरों से सायला की निगरानी की जा रही है। साथ कैमरे 7 मुख्य प्वाइंट पर लगाए है। जो सायला में किसी भी वाहन या व्यक्ति के आवाजाही को कैद करती है। कैमरे से कभी भी आपराधिक घटना घटित होने के बाद पर्दाफाश करने में पुलिस को सहयोग मे साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। जिससे अपराधियो में डर रहेगा।
No comments:
Post a Comment