Search This Blog

Monday, 2 July 2018

सुमेरपुर की डॉ.अनिता राजपुरोहित को प्रतिज्ञा सोशल अवार्ड से सम्मानित


सुमेरपुर

शहर के भैरू चौक स्थित अनिता राजपुरोहित हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ अनिता राजपुरोहित को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने, समाज के कमजोर वर्ग को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर प्रतिज्ञा सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.राजपुरोहित को यह पुरस्कार दिल्ली में कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया संसद मार्ग के स्पीकर हॉल अनेक्स में शनिवार को एक शिखर सम्मेलन में अभिनेत्री किरण खेर ने दिया। इस दौरान डॉ.राजपुरोहित ने कहा कि यह पुरस्कार मिलना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। इस अवसर पर अभिनेता मनोज तिवारी, अभिनेत्री पूनम ढिल्लो आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment