पाली
समीपवर्ती रानीगांव में स्वर्गीय श्रीमती पाबू बाई धर्मपत्नी खीमसिंह राजपुरोहित कि स्मृति में निर्मित चामुण्डा माताजी के मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन संत श्री गुरूवर तुलसाराम जी महाराज आसोतरा, महामंडलेश्वर संत निर्मलदास महाराज के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, धन्नाराम जी पुरोहित आयुक्त निशक्तजन आयोग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाण्डवास, बाल एवं श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह, उप प्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, डीजे हुकमसिंह, विकास अधिकारी विक्रमसिंह, नारायणसिंह अगवरी, अंकिता राजपुरोहित, सरपंच संतोष भाटी, भोपालसिंह नादाना, सुमेरसिंह मनवार, महावीरसिंह सुकरलाई मौजूद थे। अतिथियों ने दानदाता परिवार के जयसिंह पुत्र खिमसिंह राजपुरोहित को साधुवाद दिया।
No comments:
Post a Comment