Search This Blog

Friday, 30 March 2018

ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपुरोहित का मेड़ता आवागमन पर स्वागत किया गया

मेड़ता सिटी

राजस्थान ब्राहमण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित का बुधवार को मेड़ता आगमन पर न्यायालय परिसर में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अभिनंदन किया। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संयुक्त सचिव पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी ने कहा कि राजपुरोहित मकराना से एक बार विधायक रह चुके हैं। इन्होंने मकराना में विधायक रहते हुए कई विकास कार्य कराए। इस मौके पर उद्यमी कन्हैयालाल गुर्जर, वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन जोशी, नवल शर्मा, रामकिशोर तिवाड़ी, विमलेश व्यास सहित अधिवक्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment