विधानसभा मे भी गुंजा छोटे वाहन को करे टोल मुक्त,केंद्र सरकार करे इस कि पहल -शकर सिंह राजपुरोहित
जयपुर । टोलप्लाजा के कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों से दुर्व्यवहार किए जाने की गूंज गुरुवार को विधानसभा में भी सुनाई दी। भाजपा सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान यह मसला उठाया तो सड़क परिवहन मंत्री यूनुस खान ने भी माना कि ऐसी शिकायतें हर बार मेरे पास आती रहती हैं। भविष्य में जिनकी शिकायतें आएंगी,सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। खान ने यह भी बताया कि कार सहित छोटे वाहनों को टोल मुक्त किए जाने का मसला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास विचाराधीन है और इसके अच्छे एवं सकारात्मक नतीजे आने की उम्मीद है। छोटे वाहनों को टोल मुक्त किए जाने का मामला भाजपा विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित ने उठाया। उनका कहना था कि गुजरात में छोटे वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता। प्रदेश में भी सरकार ऐसा कोई प्रावधान करने जा रही है क्या? परिवहन मंत्री ने बताया कि कार सहित छोटे वाहनों को टोल मुक्त करने का मामला भारत सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। इसके लिए देशभर में एक नीति बनेगी। टोल प्लाजा पर वाहनों के खड़े रहने से फ्यूल का नुकसान होता है। इसके लिए क्या विधि अपनाई जाए। कमर्शियल वाहनों के अलावा टैक्स लिया जाए अथवा नहीं लिया जाए। केंद्रीय मंत्री गडकरी के स्तर पर विचार चल रहा है।
No comments:
Post a Comment