Search This Blog

Sunday, 19 March 2017

शराब बंदी के लिए रोजदा में हुआ मतदान

शराब बंदी के लिए रोजदा में हुआ मतदान
     2269 मतों से हुई जीत
2581 में से 2269 शराब बंदी के पक्ष में
 

जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन राष्ट्रीय अध्य्क्ष पूनम अंकुर छाबड़ा दिन भर डटी रही रोजदा में ।
       
जयपुर (बी.एस. राजपुरोहित) । पुर्व विधायक शहीद श्री गुरुशरण जी छाबड़ा साहब् ने जिस मुद्दे के लिए अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी थी आज उनकी कुर्बानी देश के काम आएगी और जनता उनके व् पूनम अंकुर छाबड़ा के द्वारा बनवाये गए शराब बंदी के लिए मतदान कानून का इस्तेमाल करने लगी।
 
आमेर तहसील के गांव रोजदा में आज अद्भुत माहोल और चहल पहल देखने को मिली, मतदान करने का जोश और जुनुन अपने आप में अनुठा था। आज तक नेता चुनने के लिये सरकारे बनाने के लिए मतदान होते रहे है पर आज रोजदा में हो रहा मतदान अपने आप में एक नया इतिहास लिखने जा रहा है क्योकि यह मतदान हो रहा था समाज की एक समाजिक बुराई को मिटाने शराब का गांव से नामो निशान मिटाने " शराब बंदी " के लिए । गांव रोजदा के युवा, बुजुर्ग और महिला शक्ती बढ़ चढ़कर इस बुराई के खिलाफ मतदान केन्द्रो की और आगे बढ़कर मतदान प्रकिर्या में भाग ले रही थी। पूनम अंकुर छाबड़ा व् उनके संगठन के सदस्य दिन रात गाँव वालों के घर जा जा कर शराब बंदी के लिए वोट देने की अपील कर रहे थे। आज सुबह से ही पूनम अंकुर छाबड़ा, पवन जैन, रामाकान्त, रति राम, रामपाल व् नईम जी गाँव वालों को समझा कर घरों से ला ला कर शराब बंदी के लिए मतदान प्रकिया में जूट गए थे।
  
रोजदा गांव के निवासियो का संक्लप और जुनून ही है की 351 दिन के धरने के बाद भी राज्य सरकार ने पहल नहीं की गांव वासियों की जायज कानूनी मांग को नहीं माना गया फिर भी रोजदा के निवासियो ने हार नहीं मानी और न्यायलाय की शरण ली और न्यायलाय  के आदेश पर राज्य सरकार को झुकना पड़ा और छाबड़ा साहब की शहादत और पूनम अंकुर छाबड़ा के सघर्ष से बने शराब के खिलाफ मतदान कानून के तहत मतदान की दिनांक घोषित करनी पड़ी।
  
जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन की राष्ट्रीय अध्य्क्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने रोजदा गांव वासियो के साथ रात दिन एक करके आम जन को इस समाजिक बुराई के खिलाफ खड़ा कर दिया और लगातार जन संपर्क करते हुए आम जन को मतदान के लिए प्रेरित किया जागरूक किया जिसके परिणाम सवरूप आज रोजदा में जमकर शराब बंदी के लिए भारी मतदान हुआ जिसमे रोजदा के 2581 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान के माध्य्म से अपने गांव को सम्पूर्ण शराब मुक्त गांव बना कर अद्भुत उदहारण पुरे प्रदेश के समक्ष रखा ।
पूनम अंकुर छाबड़ा ने बताया की रोजदा के जागरूक लोगों के लगातार लम्बे संघर्ष के बाद न्यायालय के आदेश पर सरकार ने मतदान की दिनांक निर्धारित की गई और जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन ने रोजदा के जागरूक निवासियो के साथ मिलकर पुरे गांव में घर घर जाकर आम जन से समाज की इस बुराई के अंत के लिए अपील की जिसमे महिला शक्ति ने पूरा सहयोग किया और परिणाम सवरूप आज रोजदा में 62 % मतदाताओ ने भाग लेकर शराब बंदी के पक्ष में मतदान करके पुरे प्रदेश को एक नई शक्ति नई दिशा प्रदान की है और शराब बंदी के खिलाफ विजय प्राप्त कर सरकार को बता दिया है कि राज्य सरकार अगर पूरे प्रदेश् में वोटिंग करवा ले तो आज ही प्रदेश् शराब मुक्त हो जायेगा,सरकार को कानून का समान करते हुए मतदान करवाना चाइये ।
रोजदा का यह आज का दिन पुरे प्रदेश में शराब बंदी के लिए नया इतिहास लिखेगा । मतदान के दौरान पुरे समय पूनम अंकुर छाबड़ा और उनकी टीम ने रोजदा में मोजुद रहकर मतदान कार्य में पुर्ण सहयोग किया और शांति पूर्ण मतदान प्रकिर्या पूर्ण होने पर पूनम अंकुर छाबड़ा ने सभी का आभार जताया ।

No comments:

Post a Comment