Search This Blog

Friday, 18 November 2016

रश्मी राजपुरोहित करेगी सॉफ्टबॉल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व

पाली जिले की बेटी और राजपुरोहित समाज की लाड़ली रश्मी राजपुरोहित राष्ट्रिय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी । रश्मी राजपुरोहित व उनके पिता रामचंद्र राजपुरोहित की कहानी भी अन्य खिलाड़ीओ व उनके परिजनों के लिए प्रेरणादायक है । रश्मी के पिता ज़िला कुश्ती संघ के सचिव है । वे शहर की बेटियो को अच्छा रेसलर बनाने की कोशिश कर रहे है लेकिन रश्मी का सपना कुछ और ही था । रश्मी कुश्ती को छोड़कर बाक़ी अन्य खेलो की अच्छी खिलाड़ी है और राजस्थान के लिए भी खेल चुकी है । सॉफ्टबॉल से पहले रश्मी राजपुरोहित खो-खो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है । अब 21 नवम्बर से स्कूल गेम्स  फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही प्रतियोगिता में भाग लेगी।

No comments:

Post a Comment