जोधपुर- राजपुरोहित समाज के राष्ट्र स्तरीय संगठन ब्रम्हपुत्र सेना का महा सम्मेलन का आयोजन संस्कार छात्रावास जोधपुर में संपन्न हुआ ! कार्यक्रम की शुरुआत श्री खेतेश्वर भगवान् की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । जिसमे राष्टीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया ग़या । सेना के सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य किशोर सिंह असाडा द्वारा घोषणा की गयी । जिसमे पूर्वअध्यक्ष परमेश्वर सिंह मकराना ने अपना कार्य भार अध्यक्ष पद हेतु टीकम सिंह बस्सी जोधपुर ,को सौपा गया उपाध्यक्ष बंशीलालजी देसलसर ,महासचिव प्रवीण सिंह मांडल , सचिव महेंद्र सिंह सिनेर ( सिवाना ), सह सचिव श्याम सिंह मालकोसनी , संघठन मंत्री पृथ्वीसिंह जी तोलियासर , सह संघठन मंत्री ईश्वरसिंह बनासकांठा ,मिडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह पादरू , सह मिडिया प्रभारी दशरथसिंह रायथल,प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह जी मारवाड़जंक्शन , सह प्रवक्ता महेंन्द्रसिंह बासड़ा, प्रचारमंत्री श्यामसिंह सुरानी, सह प्रचारमंत्री रावीसिंह बीकानेर, कोषाद्यक्ष जबर सिंह जी पाल , राष्ट्रीय स्वतंत्र कार्यवाहक मनोजसिंह सिरोही। एवं कार्यकारिणी विस्तार में महाराष्ट्र प्रभारी सवाईसिंह जसनगर , हैदराबाद प्रभारी उत्तमसिंह पादरू, सूरत प्रभारी सी. एस . इंद्राणा बनासकांठा प्रभारी उदयसिंह बनासकांठा, बैंगलोर प्रभारी करण सिंह नीलकंठ, जालोर प्रभारी रघुवीरसिंह देवड़ा, बाड़मेर प्रभारी धीरेंद्रसिंह चोहटन, पाली , प्रभारी धीरेंद्रसिंह ठाकुरवास और राष्ट्रीय सलाहकार समिति में किशोर सिंह असाडा , परमेश्वर सिंह मकराना , जगदीशजी जोड़वाड़ा, मदन सिंह गुडानाल , भुर सिंह जेतीवास , रामसिंह बस्सी, रामसिंह गुड़ानाल, नरपत सिंह लंगेरा , मदन सिंह रुवा , गोविन्द सिंह ठाकुरला , युधिसठिर सिंह पाली , श्यामसिंहजी उमरेठ ,रमेशजी रानीवाड़ा, मनोहरसिंह मुम्बारी, बहादुरसिंह सिवाना, महेंन्द्रसिंह केकड़ी ,गोपालसिंह लंगेरा ,उगमसिंह बालेरा ,अमितजी विकरली, गणपतसिंह रासीसर को मनोनीत किया गया . कार्यकारिणी विस्तार के बाद श्री खेतेश्वर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . जिसमे प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया . परीक्षा प्रभारी गौतम सिंह सिनेर ( सिवाना ) ने बताया की परीक्षा में महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने प्रथम स्थान व् उत्तम सिंह रायगुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया . परीक्षा के बाद ब्रम्हापुत्र सेना की पुस्तक राजपुरोहित समाज की आवाज का विमोचन किया गया एवं जोधपुर एम्स हॉस्पिटल की टीम के नेतृत्व में सेना के सदस्यों व् स्थानीय कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया रक्तदान के बाद संध्या कालीन प्रोग्राम में राजपुरोहित समाज के होनहार व् प्रतिभावान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुस्तिया प्रस्तुत की जिसमे उदय सिंह राजपुरोहित रमेश राजपुरोहित , खेतेश्वर महिमा के निर्देशक सनी मंडावरा की टीम व् श्रीमती प्रीती राजपुरोहित ने लालितसिंह टूंकलिया के नेतृत्व में कई कलाकारों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतिया प्रस्तुत की राजस्थानी फिल्म आपणे तो बेटी बचाणी है के डारेक्टर ने युवाओं की बुलन्द आवाज का बखान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोधपुर खेतेश्वर जयंती के संयोजक नारायण सिंह पाल ने अपने उद्बोधन में समाज में फैली कुरितीयो का दमन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। सेना के संघठन मंत्री पृथ्वीराज सिंह तोलियासर ने समाज को एकजुट व् संघठित रहने की प्रेरणा प्रदान की समाज के सुरीले वक्ता चंदनसिंह जोधपुर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मंच संचालन गौतम सिंह सिणेर ने किया व् आयोजक कर्ता जबरसिंह पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
ब्रम्हपुत्र सेना की राष्ट्रिय कार्यकारिणी इस प्रकार है -
राष्ट्रिय अध्यक्ष-टिकम सिंह सोढा बस्सी
राष्ट्रिय उपाध्यक्ष- बंसिलालजी देसलसर
महासचिव-प्रवीण सिंह माण्डल
सचिव-महेंद्र सिंह सिणेर
सहसचिव-श्यामसिंह राजपुरोहित
संगठन मंत्री-पृथ्वीसिंहजी तोलियासर
सह संगठन मंत्री-ईश्वर सिंह बनासकांठा
मिडिया प्रभारी-लक्ष्मण सिंह सोढा पादरू
सह मिडिया प्रभारी-दशरथसिंह रायथल
प्रचार मंत्री-श्यामसिंह सुरानी
सह प्रचार मंत्री-रवी सिंह बीकानेर
प्रवक्ता-गजेन्द्र सिंह मारवाड़,महेंद्र सिंह बासडा
कोषाध्यक्ष -जब्बर सिंह पाल
राष्ट्रिय संघठन कार्यवाहक-मनोज सिंह सिरोही
इस प्रकार बदलाव किये गए है ।

No comments:
Post a Comment