Search This Blog

Monday, 17 October 2016

राजपुरोहित समाज विकास समिति सुमेरपुर के चुनाव में कृपाशंकर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित

सुमेरपुर । राजपुरोहित विकास समिति के आम चुनाव रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में निर्वाचन अधिकारी डॉ. तखतसिंह विजयसिंह बसंत के सानिध्य में आयोजित हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कृपाशंकर राजपुरोहित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रवक्ता जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर गुलाबसिंह खंगारसिंह, महामंत्री जुगलकिशोर ,मंत्री गणपतसिंह एडवोकेट, संगठन मंत्री शंकरसिंह, कोषाध्यक्ष रमेशसिंह, सहकोषाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह, विधि सलाहकार रतनसिंह एवं सरंक्षक पद पर मदनसिंह, डॉ. तखतसिंह नरेंद्रसिंह को मनोनित किया गया।

यह रहे मौजूद: इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपुरोहित, पृथ्वीराज सोकड़ा, सत्येंद्रसिंह, करणसिंह पराखिया, अरविंदसिंह, बाबूसिंह गादाणा, करणसिंह सोकड़ा, यशपालसिंह शिवतलाव, प्रतापसिंह सोकड़ा, अधिवक्ता सुरेंद्रसिंह, अर्जुनसिंह, गोरधनसिंह पराखिया, अभिमन्युसिंह, जब्बरसिंह आदि मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment