Search This Blog

Wednesday, 12 October 2016

राजपुरोहित गुमानसिंह को श्रद्धांजलि दी

जोधपुर । वीरता,बलिदान एवं स्वामिभक्ति के पर्याय गुमानसिंह राजपुरोहित का 201वां शौर्य दिवस मेहरानगढ़ तलहटी स्थित उनके स्मारक पर सुबह आठ बजे मनाया गया। अखेराजोत शिक्षा एवं सांस्कृतिक मंच उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह खीचन ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेहरानगढ़ के प्रतिनिधि दीपसिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुनसिंह फूलासर,भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक मोतीसिंह नारनाडी,जेएनवीयू राजस्थानी विभागाध्यक्ष गजेसिंह निंबोल,कृषि विश्वविद्यालय के प्रो.डॉ.बलवंतसिंह लोलावास,डॉ.सोहनसिंह थे। आरंभ में प्रह्लादसिंह धुंधियाड़ी ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। संभाग भर से आए सैकड़ों राजपुरोहित बंधुओं ने राजपुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महेंद्रसिंह तिंवरी ने किया। खीचन ने बताया कि महाराजा मानसिंह के शासनकाल में 1872 आसोज सुदी अष्टमी को जोधपुर किले में मीर खां पठान के आत्मघाती हमलावर दल से वीरतापूर्वक लड़ते हुए राजपुरोहित गुमानसिंह ने घायल होने के बावजूद मुख्य हमलावरों को मार कर प्राणोत्सर्ग किया।

No comments:

Post a Comment