जोधपुर । महेंद्रसिंह राजपुरोहित नारवां के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चौथी बार विभाग संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। राजपुरोहित संयोजक बनने के बाद राजपुरोहित समाज के छात्रावास पहुंचे। वहां पर समाज की ओर से 51 किलो की फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। लोगों द्वारा मिठाई खिलाकर खुशी वक्त की गई। इस मौके पर सुमेरसिंह चावंडा, शक्तिसिंह, विजयसिंह, भागीरथसिंह, रघुवीरसिंह, गोपालसिह, जीवराजसिंह, सुरेंद्रसिंह खेड़ापा, अनिलसिंह, अभिमन्युसिंह, मनोहरसिंह, सुमेरसिंह, दिनेश सिलोर, दिनेशसिंह, बजरंग दल जिला संयोजक भवानीसिंह आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात महेंद्रसिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में राजपुरोहित छात्रावास से वाहन रैली निकाली गई।
रैली विवि पुराना परिसर, केएन कॉलेज, एमबीएम नया परिसर से होते हुए छात्रावास आकर समाप्त हुई। इसमें एबीवीपी से प्रदेश सहमंत्री निशांत दवे, जैसलमेर जिला संयोजक जसवंतसिंह, छात्रनेता दुर्गसिंह राजपुरोहित, बांगड़ कॉलेज के दीपक सोनीपुराना, वीरेंद्रप्रताप, कुनालसिंह भाटी, लखपतसिंह राजपुरोहित, चंदन भंडारी शामिल हुए। केएन कॉलेज में एबीवीपी छात्राओं द्वारा 11 किलो की माला पहनाकर एवं मोली तिलक लगाकर राजपुरोहित का मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान अलका थामेट, निकिता गहलोत, वैशाली गहलोत, दिव्या मलार मोनिका आदि छात्राएं मौजूद थीं। एमबीएम कॉलेज में छात्रों ने उन्हें स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट की। यहां आयुष दाधीच, नरेंद्र राजपुरोहित, स्वरूप छंगाणी अभिषेक आदि छात्र मौजूद थे। नया परिसर में छात्रों ने राजपुरोहित को कंधों पर उठाकर पूरी फैकल्टी में घुमाया। यहां अशोक जाट, चेतनराम ग्वाला, रामनिवास जगदीश जाखड़ अन्य छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment