Search This Blog

Wednesday, 20 July 2016

राजपुरोहित समाज की 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

प्रतिभाएं समाज की धरोहर : बालकदास महाराज जी महाराज

बाली । संत बालकदास जी महाराज ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हो सकता है। जीवन में सद्‌गुणो का विकास एवं उससे आत्मसात करना है तो सबसे पहले शिक्षा का होना अतिआवश्यक है। जीवन में शिक्षा के साथ आध्यात्मिकता का भी संचार जरूरी है आध्यात्मिकता से जीवन मे कई ऊर्जा का संचार होता है।

संत निकटवर्ती बारवा गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके 101 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संत ने प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। संत ध्यानाचंद जी महाराज ने भी शिक्षा को विकास की आधार शिला बताया। इस अवसर पर विधायक शंकरसिह राजपुरोहित, विकास अधिकारी विक्रमसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष कणरसिंह नेतरा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास, जयसिंह राजपुरोहित, अशोकसिंह राजपुरोहित, प्रोफेसर आईदानसिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में राजपुरोहित समाज आगे बढ़ने की बात कही। इससे पूर्व कार्यक्रम में भाग लेने आए संतो सहित अतिथियों द्वारा 3.57 लाख की लागत से विद्यालय में भामाशाह बाहडजी ग्रुप द्वारा निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षा वर्गों मे उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली बाली क्षेत्र के राजपुरोहित समाज की 101 प्रतिभाओं का सम्मान भी संतों अतिथियों द्वारा किया गया।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

No comments:

Post a Comment