Search This Blog

Wednesday, 6 January 2016

राजपुरोहित समाज के प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

RP NEWS   Jan 06,2016 ।स्व.सीताराम राजपुरोहित, पूर्व प्राचार्य देसलसर स्मृति संस्थान की ओर से रविवार को राजपुरोहित सभा भवन हनुमान हत्था में राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीताराम राजपुरोहित की स्मृति में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि बीकाने सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धिकुमारी, ओमप्रकाश सारस्वत उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा थे।

विशिष्ट अतिथि गुमानसिंह राजपुरोहित, बहादुरसिंह राजपुरोहित सुरजाराम राजपुरोहित थे। समारोह में राजपुरोहित समाज की कुल 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर नारायणसिंह राजपुरोहित को राजपुरोहित गौरव सम्मान दिया गया। संस्थान के शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी संयोजक अजयसिंह राजपुरोहित ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। सुरजाराम ने आगंतुकों का आभार जताया। समारोह का संचालन संजय राजपुरोहित ने किया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज

No comments:

Post a Comment