Search This Blog

Thursday, 5 November 2015

तालियाना के देव राजपुरोहित ने किया नाम रोशन -

सुराणा। क्षेत्र के तालियाणा ग्राम निवासी देव राजपुरोहित ने असंभव कार्य को अपने जज्बे के साथ मेहनत कर अपने सपने को सच्च कर दिखाया।एक कहावत है कि दिल मे अगर जज्बा हो तो असंभव कार्य को भी इंसान संभव बना देता है। ऐसा ही कर दिखाया तालियाना कस्बे के देव राजपुरोहित ने इस कहानी को चरितार्थ कर दिखाया एक फिल्म मे। देव राजपुरोहित एक साधारण परिवार से है। उन्होने अपने ही गॉव मे एक फोटो स्टुडियो के साथ जिदगी की शुरुआत की ओर शुरु से ही अपने परिवार व गॉव का नाम रोशन करने का दिल मे जज्बा रखता था जिसकी बदौलत राजपुराहित को यह कामयाबी हासिल हुई।

राजपुरोहित ने   राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ के संवाददाता की खास बातचीत मे बताया की मेरा शुरु से ही एक सपना था कि मै अपनी प्रतिभा को एक फिल्म जगत मे जाकर निखारु ओर अपने परिवार व गॉव का नाम रोशन करने का मेरे दिल मे एक अनोखा सपना संजोये रखा था। उन्होने बताया की खास कर मेरे परिवार व मित्रो का मुझे एक उॅचाइयो तक ले जाने मे महत्ती भुमिका रही। देव राजपुरोहित के फिल्म के कार्य को सम्पन्न कर अपने गाव लौटने पर ग्रामीणो ने फुल माला व साफे के साथ जोरदार स्वागत किया।

ग्रामीणो ने बताया की देव राजपुरोहित के फिल्म जगत से जुडने के बाद अपने गाव व परिवार का नाम रोशन कर दिखाया। ज्ञात रहे देव राजपुरोहित के 2007 मे दिल का बडा ऑपरेशन होने के बाद एक बार तो गंभीर रोगो ने जकड लेने के बाबजुद भी हिम्मत नही हारी ओर आज उन्होने एक फिल्म जगत मे अपनी कामयाबी हासिल कर युवाओ को एक संदेंश दे दिया की एक युवा अपनी प्रतिभा को कैसे निखार सकता है। ज्ञातव्य रहे कि राजपुरोहित पिछले पॉच सालो से फिल्म जगत से जुडे हुए है। ओर राजस्थान की कई फिल्मो मे बखुबी अपना रोल निभाया है।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज

No comments:

Post a Comment