अत्यधिक हर्ष एवं खुशी का विषय हैं कि पवित्र एवं पावन धाम रामेश्वरम (तमिलनाडु) में राजपुरोहित समाज भवन के लिए भूमि खरीदी गई है।हाल ही 26 सितम्बर 2015 को समाज भवन के लिए खरीदी गई भूमि के चारों तरफ चारदीवारी निर्माण की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई।
श्री श्री 1008 श्री महामण्डलेश्वर महंत निर्मलदास जी महाराज के सान्निध्य एवं ट्रस्टीगणों की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में चारदीवारी निर्माण की शुरुआत की गई।अगले तीन महीने में चारदीवारी निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं। समाज भवन के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम चारदीवारी का कार्य पूरा होने के बाद शुभ मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम अब संभवत अगले वर्ष यानी 2016 में ही शुभ मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा।रामेश्वरम में राजपुरोहित समाज भवन के लिए ली गई इस भूमि की चौङाई 75 फीट और लम्बाई 436 फीट हैं। यानी 32700 स्क्वायर फीट।यह जगह #रामेश्वरम में नये बस स्टेशन के पास रामेश्वरम-मदुराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ली गई हैं।
-समस्त ट्रस्टी,
श्री राजपुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट, रामेश्वरम (तमिलनाडु)
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Friday, 2 October 2015
रामेश्वर में बनेगा राजपुरोहित समाज का भवन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
फलसुंड गौरव राजपुरोहित का आईएएस में सलेक्शन होने पर फलसूंड क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के गौरव राजपुरोह...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...
No comments:
Post a Comment