ब्राह्मण समाज संगठित होकर आगे बढ़ें। ब्राह्मण समाज शिक्षित होते हुए भी वर्तमान समय में एकता एवं जागरूकता की कमी से पिछड़ रहा है। ये विचार ब्राह्मण महासभा बालोतरा ग्रामीण एवं नगर इकाई की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री बजरंग पालीवाल ने व्यक्त किए।
प्रदेश प्रवक्ता अनुप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अन्य समाजों को राह दिखाई है। लेकिन आज ब्राह्मण समाज स्वयं कमजोर हो रहा है। पूर्व प्रधान बाबूसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जो व्यक्ति सामाजिक गतिविधियों संगठन चला रहे हैं। वे धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम को अनु महाराज कल्याणपुर, धर्मवीर दवे, ब्रह्मधाम आसोतरा के पूर्व महामंत्री गिरधारीलाल राजपुरोहित, नगर उपाध्यक्ष कमलेश बोहरा, अशोक व्यास, रमेश त्रिवेदी, गोपाल पारीक, देवीलाल सारस्वत आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर हनुमान पालीवाल, अभयसिंह राजपुरोहित, मदन जोशी, मांगीलाल कुड़ी, जगदीश राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा, अचलाराम पालीवाल, पुरुषोत्तम व्यास, रामेश्वर पारीक आदि मौजूद थे। ग्रामीण इकाई अध्यक्ष गोपाराम पालीवाल ने आभार जताया तथा संचालन चंद्रप्रकाश व्यास ने किया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
संपादक -लक्समण सिंह राजपुरोहित पादरू
No comments:
Post a Comment